इतिहास के पन्नों में 16 जनवरीः अंतरिक्ष परी ‘कल्पना’ की आखिरी उड़ान

देश-दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के अलावा अमेरिका के अंतरिक्ष अभियान के लिए भी खास है। भारत की बात की जाए तो 16 जनवरी की तारीख देश की बेटी कल्पना चावला की उल्लेखनीय उपलब्धि की साक्षी है।

इस लड़की ने अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना।कल्पना ने 16 जनवरी, 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष के लिए दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई।

16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *