Kolkata : शहर में 2 अलग-अलग दुर्घटनाएं, 2 की मौत

कोलकाता : शहर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई है।

पहला हादसा हाईलैंड पार्क के पास हुआ। शुक्रवार रात, एक निजी कार ने नियंत्रण खो दिया और हाईलैंड पार्क के कोने पर बैरिकेड से टकरा गई। घटना की वजह से पुलिस की दो गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। पुलिस की गाड़ियां शहर में गश्त के लिए निकली थीं। इनमें से दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक निजी कार में चार महिलाएं थीं। इनमें से दो घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हादसा इसलिए हुआ क्योंकि चालक समेत सभी लोग शराब के नशे में थे। सर्वे पार्क थाने की पुलिस ने वाहन के चालक व अन्य को गिरफ्तार कर पूछताछ की है।

दूसरी घटना कांकुरगाछी इलाके की है। ट्राम लाइन में बाइक के फंसने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी बाइक से जा रहे थे, तभी सड़क किनारे ट्राम लाइन में पहिया फंस गया। उसी समय पीछे से एक छोटी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फूलबगान थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 37 = 41