इतिहास के पन्नों में 22 जनवरीः स्लमडॉग मिलियनेयर…जिसने चूमा आसमान

देश-दुनिया के इतिहास में 22 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख 2008 में बनी फीचर फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए खास है। तेल्लुराइड फिल्म महोत्सव और टोरंटो फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन के बाद 12 नवम्बर 2008 को इसे उत्तर अमेरिका में सीमित रूप से प्रदर्शित किया गया।

26 दिसम्बर को इसे पूरे अमेरिका में रिलीज किया गया। 22 जनवरी,2009 को इसका प्रीमियर मुंबई में रखा गया।इस फिल्म की पृष्ठभूमि में मुंबई के झोपड़पट्टी में रहने वाले लोग हैं। यह फिल्म विकास स्वरूप के अंग्रेजी उपन्यास क्यू ऐंड ए पर आधारित है।

स्लमडॉग मिलियनेयर को 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया। इसकी शूटिंग पांच नवंबर, 2007 को मुंबई के धारावी और जुहू के शांति टाउन में शूटिंग शुरू हुई थी।

81वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। निर्देशक डैनी बॉयल को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। भारतीय संगीतकार अल्लारक्खा रहमान को स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत और गीत जय हो के लिए दो ऑस्कर मिले। इसी फिल्म के लिए भारत के रसूल पोकुट्टी को साउंड मिक्सिंग वर्ग में ऑस्कर मिला।

मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म,निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत, गीत, फिल्म संपादन, साउंड मिक्सिंग, रुपांतरित स्क्रीनप्ले और सिनेमेटोग्राफी के लिए आठ ऑस्कर मिले। इससे पहले डॉक्यूमेंट्री वर्ग में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की पिंकी की कहानी पर बनी स्माइल पिंकी को भी ऑस्कर मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *