पुणे में ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत , एक घायल

मुंबई : पुणे जिले में पुणे-अहमदनगर हाइवे पर रंजनगांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान संजय म्हस्के ( 53), रामा म्हस्के ( 45), राजू म्हस्के (07), हर्षदा म्हस्के (04), विशाल म्हस्के (16) के रूप में हुई है। इस हादसे में साधना मस्के घायल हो गई हैं। उन्हें जिला उप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार संजय म्हस्के सपरिवार मंगलवार को आधी रात बाद तकरीबन 2 बजे पुणे से अहमदनगर की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी कार रंजनगांव में एलजी कंपनी के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही शिरुर पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से कार में सवार सभी को बाहर निकाला गया। यह परिवार अहमदनगर के आवणे बुद्रुक का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 88 = 89