यूक्रेन संकट का 8वां दिन, खेरसोन पर रूस के कब्जे की खबर, राजधानी कीव पर कसा शिकंजा

नयी दिल्ली : यूक्रेन पर रूस के हमले के आठवें दिन गुरुवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूक्रेनी शहर खेरसोन पर रूसी सेना के कब्जे की खबर है। खेरसोन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने इसकी पुष्टि की है लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि वहां लड़ाई जारी है।

खेरसोन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने इस बात की पुष्टि की है कि रूसी सेना पोर्ट सिटी पर कब्जा कर चुकी है। क्रीमियन प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम स्थित खेरसोन रूस के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इस पर कब्जे से रूसी सेना को यूक्रेन के दक्षिणी तट पर अधिक नियंत्रण और ओडेसा शहर की ओर से पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने में मदद मिलेगी।

जानकारी है कि रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को भी चारों तरफ से घेर लिया है। कीव के एक रेलवे स्टेशन पर मिसाइल दागी गयी है।

उधर, बुधवार रात संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन से रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया जिसमें पक्ष में 141 जबकि विरोध में पांच मत पड़े। रूस के पक्ष में मतदान करने वाले देशों में रूस, बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, इरीट्रिया और सीरिया शामिल हैं। भारत सहित 35 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 1 =