दीघा जा रहा वाहन पलटने से 9 यात्री घायल

हावड़ा : हावड़ा में नेशनल हाईवे 16 पर धूलागढ़ फ्लाईओवर के सामने शनिवार की दोपहर एक निजी वाहन पलटने से उसमें सवार नौ लोग घायल हो गये। पुलिस के सूत्रों के अनुसार सफेद रंग की कार धूलागढ़ रोड से हो ते हुए दीघा जा रही थी। तभी एक अन्य मैटाडोर से प्लास्टिक की एक खाली बाल्टी उछल कर कार के सामने विंडस्क्रीन पर जा गिरी जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर कलाबाजियां खाते हुए पलट गई। दुर्घटना की सूचना पर धुलागढ़ ट्रैफिक गार्ड के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में ब्रेकडाउन वैन की मदद से पलटे हुए वाहन को सड़क से हटाया गया।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 9 लोग कोलकाता के टॉलीगंज से दीघा जा रहे थे। हादसे में सभी घायल हो गए। उस कार के एक यात्री स्वपन घोष ने कहा कि प्लास्टिक की बाल्टी उड़कर हमारी कार के शीशे पर गिर गई। अचानक हुई इस घटना से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

82 − 76 =