West Bengal : नंदिनी चक्रवर्ती को बनाया गया पश्चिम बंगाल का गृह सचिव

कोलकाता : राज्यपाल सीवी आनंद बोस के सचिव पद से हटाई गईं नंदिनी को राज्य के गृह सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह पद बीपी गोपालिक के पास था। इससे पहले नंदिनी पर्यटन सचिव का प्रभार संभाल रही थीं।

ऐसा माना जा रहा था कि वर्तमान वित्त सचिव मनोज पंत या शीर्ष नौकरशाह विवेक कुमार में से किसी एक को गृह सचिव बनाया जा सकता है, लेकिन रविवार को अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया।

नंदिनी 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पूर्व में वह प्रदेश के कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुकी हैं। 2011 में तृणमूल के सत्ता में आने के बाद नंदिनी ने औद्योगिक विकास निगम की प्रबंध निदेशक तथा सूचना एवं संस्कृति विभाग सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *