प्रदेश भाजपा में अंतर्कलह का नया मोर्चा खुला, दिलीप घोष ने सुकांत को बताया कम अनुभवी

Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई में अंतर्कलह का एक और रंग दिखने लगा है। अब प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कम अनुभवी बता कर अंतर्कलह को हवा दे दी है।

गुरुवार को न्यूटाउन इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रदेश भाजपा में कलह, तकरार और टकराव संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि सुकांत मजूमदार अभी कम अनुभवी व्यक्ति हैं। संगठन को बहुत अच्छी तरह से संभाल नहीं पा रहे हैं। पार्टी में और भी कई योग्य व्यक्ति हैं, जिन्हें उचित जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अनुपम हाजरा ने भी फेसबुक लाइव कर आरोप लगाया था कि प्रदेश भाजपा में पुराने नेताओं को काम करने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शीर्ष नेतृत्व की लापरवाही और नकारेपन की वजह से पार्टी टूट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 5 =