सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक रोड शो का आयोजन 

दुर्गापुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दुर्गापुर क्षेत्र की ओर से एक रोड शो का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख कुन्दन कुमार ने रैली का नेतृत्व किया।

क्षेत्रीय प्रमुख ने सूचित किया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इस दौरान केंद्रीय कार्यालय से लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि बैंक भ्रष्टाचार मुक्त सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर सतर्कता पदाधिकारी अलंकार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष बैंक का विषय “भ्रष्टाचार को कहें ना, राष्ट्र के प्रति रहें प्रतिबद्ध” है।

इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक सुमित किशोर, मनोज मंडल, अजय कुमार व अन्य लोग रैली के दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

79 − 78 =