अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन

मुंबई : अभिनेता रवीन्द्र बेर्डे का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की आयु में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ महीनों से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। गले के कैंसर के कारण उन्हें मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नियमित इलाज के बाद दो दिन पहले उन्हें घर लाया गया था। दिल का दौरा पड़ने से उनका उनके आवास पर ही निधन हो गया। रवींद्र बेर्डे के परिवार में पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं। प्रसिद्ध मराठी अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे उनके छोटे भाई थे। उन्होंने दर्जनों हिन्दी फिल्मों में काम किया था।

Advertisement

लक्ष्मीकांत और रवींद्र बेर्डे ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। रवींद्र बेर्डे ने अपने फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया। वह थियेटर से भी जुड़े रहे। दिग्गज अभिनेता रवींद्र बेर्डे के निधन से मनोरंजन जगत में शोक छा गया है।

Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 47 = 56