ऑफिस के दिनों में मिलेगी अतिरिक्त मेट्रो की सेवा

Kolkata Metro
  •  1 जुलाई से यात्री उठा सकेंगे लाभ

कोलकाता : मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मेट्रो रेलवे ने 1 जुलाई (शुक्रवार) से कवि सुभाष और दमदम के बीच सप्ताह के दिनों में 282 सेवाओं के बजाय 288 दैनिक सेवाएं (144 अप और 144 डाउन) चलाने की घोषणा की है। इनमें से 172 सेवाएं (86 अप और 86 डाउन) कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर के बीच चलेंगी। बताया गया है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में 5 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

हालांकि पहली और आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार और रविवार सेवाएं फिलहाल अपरिवर्तित रहेंगी। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवाएं भी अपरिवर्तित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + = 6