छठ बीतने के बाद रात को ठंड और दिन में गर्मी बढ़ी

कोलकाता : कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में छठ पूजा बीत जाने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि रात के समय ठंड बढ़ने लगी है जिसके कारण वायरल बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है। सूरज ढलने के बाद ओस गिर रही है और तापमान में अचानक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

31 − = 23