रेसलिंग के बाद सियासी मैदान में उतरे ‘द ग्रेट खली’

नयी दिल्ली : भारत के मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ ने गुरुवार को बीजेपी में शामिल होकर अपना राजनीतिक सफर शुरू कर दिया है। आज खली दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। खली को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल पार्टी में शामिल करवाया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व WWE चैंपियन ‘द ग्रेट खली’ का असली नाम दलीप सिंह राणा है। खली पंजाब पुलिस में भी रह चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके बीजेपी में आने से पंजाब में पार्टी को फायदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 55 = 62