गंगासागर में पहली बार भोजपुरी में घोषणा

                                   – सागरदीप से लखन भारती सागरदीप : गंगासागर में पहली बार भोजपुरी भाषा में भी घोषणा सुनने का मिल रही है। पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास ने शुक्रवार को कहा कि कई भाषाओं में हमेशा से घोषणा की जाती थी लेकिन इस बार भोजपुरी भाषा को भी शामिल कर लिया गया। हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी, तमिल, तेलगू व मराठी भाषाओं में घोषणा की जाती थी, इस बार भोजपुरी भाषा में भी घोषणा हो रही है। मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि गंगासागर में भोजपुरी भाषी ज्यादा की संख्या में पहुंचते है, इसलिए भोजपुरी में भी घोषणा करने का फैसला लिया गया।

सागर मेले में एक महिला मरी

इस साल गंगासागर मेले में एक महिला की मृत्यु की खबर है। एक प्रेस वार्ता में मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि जिस महिला की मृत्यु हुई है उसका नाम आशा अशोक कोरेवार (75) है। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। इसके अलावा तीन अन्य महिलाओं के अस्वस्थ होने की खबर है। तीनों को हवाई मार्ग से कोलकाता के बांगुड़ अस्पताल ले जाया गया। मंत्री ने बताया की मृत महिला के परिजन को 5 लाख का मुआवजा मिलेगा। यह बता दें कि गंगासागर के तीर्थयात्रियों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5-5 लाख का बीमा कराया है। इसलिए मृत महिला के परिवार वालों को 5 लाख रुपये मिलेंगे। गंगा सागर मेले में पहुंचने वाले मीडिया कर्मियों समेत तीर्थयात्रियों का 5 लाख रुपये का बीमा कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 3 =