माँ फ्लाईओवर पर फिर दुर्घटना, बाइक से छिटककर युवक की मौत

कोलकाता : राजधानी कोलकाता के माँ फ्लाईओवर पर एक बार फिर दुर्घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दो युवक एक बाइक पर सवार होकर माँ फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इस दौरान तेज गति की वजह से बाइक का नियंत्रण खो गया और पीछे बैठा युवक छिटककर नीचे जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई है जबकि बाइक चला रहा शख्स भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान 21 साल के शुभम कुमार के तौर पर हुई है। वह वीआईपी नगर का रहने वाला था। बाइक चालक का नाम अंकित कुमार है। वह भी उसका पड़ोसी ही है। 21 साल के अंकित को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया है फ्लाईओवर के जिस हिस्से में दुर्घटना हुई है वहां बाइक चलाना मना है। इसके अलावा वहां फ्लाईओवर की मरम्मत का काम चल रहा था। इस हिस्से को गार्डरेल से घेर भी दिया गया था लेकिन बाइक सवार ने गार्डरेल को हटाकर उसमें प्रवेश किया था और उसी में धक्का लगने की वजह से दुर्घटना हुई है। टक्कर के बाद बाइक पर बैठा हुआ शख्स सीधे फ्लाईओवर के नीचे सर्कल एवेंयू पर जाकर गिरा जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि दोनों सवार नशे में धुत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

62 + = 66