जेल में तबीयत बिगड़ने पर अनुब्रत मंडल को ले जाया गया अस्पताल

आसनसोल : मवेशी तस्करी मामले में आसनसोल जेल में बंद बीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की मंडल की तबीयत बिगड़ने पर रविवार की सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात को भी अनुब्रत मंडल ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जेल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। उसके बाद रविवार को एक बार फिर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जेल के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को जेल पहुंचे सीबीआई अधिकारियों की पूछताछ के बाद से ही अनुब्रत ने अपने सीने में दर्द की बात कही थी। इसके बाद जेल में ही उनकी प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं आई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने का फैसला किया। रविवार की सुबह करीब 11 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह गाड़ी से उतरकर पैदल चलते हुए अस्पताल में दाखिल हुए। सूत्रों के अनुसार अनुब्रत मंडल का ईसीजी करवाया गया है। उनके साथ एक चिकित्सक और एक अटेंडेंट को भी रखा गया है। पिछले सौ दिनों से जेल में रह रहे मंडल का वजन दस किलोग्राम तक घट गया है। जेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि संभवतः ठंड के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है, उन्हें कोई विशेष समस्या नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल से केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। अब इस मामले में लॉटरी भ्रष्टाचार का मामला भी जुड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40 + = 41