अनुब्रत मंडल के बाडीगार्ड की है अरबों की संपत्ति

कोलकाता : कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल के अंगरक्षक सायगल हुसैन की संपत्ति चौंका वाली है। वह लखपति करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति है। भले ही वह राज्य पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्य करते हैं मगर उनकी संपत्ति आय से कई गुना अधिक है। सीबीआई ने कहा है कि उनके पास 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति होने का पता चला है।

सीबीआई के मुताबिक, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके के अलावा बोलपुर समेत विभिन्न जगहों पर सायगल के फ्लैट हैं। उसके नाम करीब 200 बीघा जमीन है। सोने-चांदी के काफी गहने भी हैं। एक पेट्रोल पंप भी है। इसके साथ ही उसके पास कई वाहन हैं।

इसी आधार पर आरोप लग रहे हैं कि वह सीमा पार तस्करी के मामले में संलिप्त रहा है। आरोप है कि अनुब्रत मंडल के सारे गैर कानूनी कार्यों का वह हिस्सेदार रहा है इसीलिए उससे पूछताछ कर उसका बयान रिकार्ड किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

29 − 27 =