पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत 12 दिन और बढ़ी

नयी दिल्ली : दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने करोड़ों रुपये की पशु तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत 12 दिन और बढ़ा दी है। स्पेशल जज रघुबीर सिंह ने ये आदेश दिया।

अनुब्रत मंडल को कोर्ट ने 21 मार्च को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। ईडी की टीम 7 मार्च की रात को उन्हें कोलकाता से लेकर दिल्ली आई थी और 8 मार्च को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 19 दिसंबर, 2022 को अनुब्रत मंडल को पश्चिम बंगाल से पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। मंडल को इस मामले में सीबीआई ने 11 जुलाई, 2022 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने मंडल को 17 नवंबर, 2022 को आसनसोल जेल से गिरफ्तार किया था। ईडी ने मंडल से आसनसोल जेल में पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 8 = 16