4 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद अस्पताल से वापस घर पहुंचे अनुब्रत

कोलकाता : सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार की सुबह के समय अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए बीरभूम जिला तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत मंडल आखिरकार 4 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद वापस घर लौट गए हैं। चिकित्सकों ने उनकी कई तरह की जांच की है और रिपोर्ट चिंताजनक नहीं होने के बाद उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुए अनुब्रत मंडल का ब्लड प्रेशर, शुगर, इको, ईसीजी परीक्षण हुआ है। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने लायक हालत नहीं है। घर पर आराम करिए।

सूत्रों के अनुसार बीती रात अनुब्रत को सीने में दर्द होने लगा था। रात में उन्होंने डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल ले जाया गया था। करीब साढे़ चार घंटे तक वह अस्पताल में थे जिसके बाद डॉक्टरों ने घर जाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 2 = 4