इतिहास के पन्नों में 28 अप्रैलः भारत का आखिरी गांव हुआ रोशन

देश और दुनिया के गुजरे लम्हों की कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जिनका जिक्र आते ही आंखों में इतिहास कौंधने लगता है। भारत के संदर्भ में 28 अप्रैल का कुछ ऐसा ही ‘ऐतिहासिक’ महत्व है। चार साल पहले 2018 में 28 अप्रैल की तिथि देश के विकास में मील का पत्थर बन गई। इसी दिन मणिपुर के सेनापति जिले का लीसांग गांव बिजली से जुड़ने वाला देश का आखिरी गांव बना। यह संभव हुआ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश के सभी पांच लाख 97 हजार 464 गांवों में अब बिजली पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में ट्वीट किया था कि ये खबर हर भारतीय को गर्व और प्रसन्नता से भर देगी।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1740ः मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी का निधन।

1788ः मैरी लैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

1829ः यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नया प्रेस कानून पारित किया।

1847ः जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने।

1897ः चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष ये जियानयिंग का जन्म।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

97 − 91 =