West Bengal : डीजे बंद करवाने गई पुलिस पर हमला, सब-इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

हुगली :  हुगली जिले में दादपुर थानांतर्गत अमारा ग्राम में रविवार रात डीजे बंद करवाने गई पुलिस पर ही उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पुलिस ने डीजे भी जब्त कर लिया।

दरअसल, शनिवार से अमारा गांव में डीजे की तेज आवाज से लोग परेशान थे। ट्रैक्टर 48 साउंड बॉक्स तेज आवाज में लगातार बज रहे थे। दादपुर थाने की पुलिस डीजे बंद कराने के लिए अमारा चौमाथा पर इंतजार कर रही थी। जब पिकनिक पार्टी लौटी तो पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में एसआई श्रीमंत सिंह राय समेत दो सिपाही और एक होम गार्ड के जवान घायल हो गए।

इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल गयी और गांव से एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पूर्व बर्दवान देवीपुर के तीन लोग हैं। पुलिस ने डीजे बॉक्स माइक सहित ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए ले जाया गया है। सोमवार सुबह पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *