इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज

भारत के इतिहास में आठ अगस्त के दिन का विशेष महत्व है। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन 8 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। महात्मा गांधी ने इस आंदोलन की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई (मुम्बई) अधिवेशन से की थी। यह अंग्रेजी दासता के खिलाफ गांधीजी के नेतृत्व में छेड़ा गया निर्णायक जन आंदोलन था। इसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। 1942 का यह आंदेालन सबसे विशाल और सबसे तीव्र आंदोलन साबित हुआ। जिसके कारण भारत में ब्रिटिश राज की नींव पूरी तरह से हिल गई थी। इसी के चलते अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25 + = 30