इतिहास के पन्नों में 14 अगस्तः भारत के लिए आंसुओं में डूबी तारीख

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं में डूबी हुई है। यही वह तारीख है जब देश का विभाजन हुआ। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त, 1947 को भारत को पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया।

इस विभाजन से न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े हुए बल्कि बंगाल का भी विभाजन हुआ और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया। यह 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना। कहने को तो यह एक देश का विभाजन था, लेकिन यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था।

भारत मां के सीने पर बंटवारे का यह जख्म सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली नस्लें तारीख के इस सबसे खौफनाक और रक्तरंजित तारीख की टीस महसूस करती रहेंगी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।

1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।

1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित।

1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना।

1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।

1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

1975 : पाकिस्तान की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

2003 : पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप।इसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।

2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजरायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।

2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी। 400 लोग मारे गए।

2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

23 + = 24