Author Archives: Rajesh Thakur

शिवसेना के बागी विधायक गुजरात से असम पहुंचे

नयी दिल्ली/ गुवाहाटी/सूरत /मुंबई : महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे सरकार का संकट और गहरा गया है। अब तक गुजरात के सूरत में जमे शिवसेना के बागी विधायक बुधवार की सुबह असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच गए। ऐसा संभवत: पहली बार हुआ है जब नेतृत्व को चुनौती देने […]

चुनाव जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला बनेगी राष्ट्रपति

नयी दिल्ली : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाया है। यदि वे चुनाव जीत जाती हैं तो देश में पहली बार किसी आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनेंगी। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राज्यपाल बनी थीं। झारखंड में पूरा किया था राज्यपाल का कार्यकाल […]

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार

– ममता बनर्जी का जताया आभार कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा का नाम राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार के रूप में सामने आ चुका है। मंगलवार को उन्होंने खुद ही इस बात के संकेत दे दिए थे। एक […]

योग में विश्व शांति लाने की क्षमता, बने जीवन जीने का माध्यम: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मैसूर में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग में विश्व शांति लाने की क्षमता है। योग व्यक्ति को ही नहीं, समुदायों और राष्ट्रों को भी संघर्ष के भाव से मुक्ति दिलाकर शांति देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को मैसूर […]

‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए कोलकाता आए पंकज त्रिपाठी और श्रीजीत मुखर्जी

कोलकाता : “शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ एक आगामी हिंदी फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक व्यंग्य है, जिसमें फिल्म निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने शहरीकरण, मानव-पशु संघर्ष और गरीबी के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में एक दृष्टि पेश करने की कोशिश की है। इस फिल्म में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म […]

मशहूर गायक केके की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने राज्य से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता : मशहूर सिंगर केके की कोलकाता के राजकीय नज़रुल मंच में परफॉर्मेंस के बाद हुई अस्वाभाविक मौत मामले में सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और राजर्षि भारद्वाज के खंडपीठ ने राज्य सरकार और याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद तीन सप्ताह के अंदर राज्य […]

साइबर सुरक्षा के बिना भारत का नहीं हो सकता विकासः अमित शाह

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश के विकास के लिए साइबर सुरक्षित भारत का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। आज के दौर में साइबर सुरक्षा के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता है। यहां विज्ञान भवन में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का […]

फिल्म ‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

मुम्बई : कुछ दिन पहले रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर यह खबर आ रही थी कि इस फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। हालांकि इस पूरे मामले में न तो मेकर्स की तरफ से कोई बयान आया और ना ही उन्होंने इसकी पुष्टि की। वहीं अब मेकर्स […]

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का किया आह्वान

Narendra Modi File Pic

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है। 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस वर्ष के योग दिवस का ध्येय वाक्य “मानवता के लिए योग” है। यह विषय दर्शाता है कि कैसे […]

विवाद के बाद बोनेट पर चढ़े युवक को लेकर दौड़ पड़ी कार, एसआई गिरफ्तार

बैरकपुर : विवाद के बाद कार रोकने के लिए बोनेट पर चढ़े एक युवक को लेकर कार दौड़ाने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को लेकटाउन थाने के एसआई सौमेन दास को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार की रात खड़दह थाना इलाके के सोदपुर के बी टी रोड में घटी […]