Tag Archives: President Election

राष्ट्रपति चुनाव : विमान में दिल्ली के लिए मिस्टर बैलेट बॉक्स के नाम से बुक हुई सीट

कोलकाता : राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में सोमवार को हुए मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को मंगलवार की सुबह एयर इंडिया के विशेष विमान से दिल्ली रवाना कर दिया गया। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक एयर इंडिया के विमान में मिस्टर बैलेट बॉक्स के नाम से पहली कतार में सीट बुक की गई। […]

तृणमूल ने भाजपा पर लगाया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

कोलकाता : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी सोमवार को हो रहे बंगाल विधानसभा में मतदान के दौरान ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा विधायकों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा विधायकों के आदिवासी परिधान पर सवाल खड़ा किया और कहा कि यह वोटिंग कहां होनी है और […]

स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, किया नमन

कोलकाता : एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार की सुबह स्वामी विवेकानंद के शिमला स्ट्रीट स्थित पैतृक आवास पर पहुंचीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, भाजपा नेता देवांजन गुहा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद […]

बंगाल पहुँचीं द्रौपदी मुर्मू, सिलीगुड़ी में सिक्किम के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

कोलकाता : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार की शाम पश्चिम बंगाल पहुंची हैं। शाम 3:45 बजे के करीब वह उत्तर बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने किया। मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल […]

राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों की नहीं बल्कि दो विचारधाराओं की लड़ाई : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रपति का चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो अलग विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा […]

बसपा का राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

लखनऊ : राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी करेगी। यह घोषणा शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने की। उन्होंने यह समर्थन अपने आंदोलन का आदिवासी समाज को खास हिस्सा मानते हुए किया है। राष्ट्रपति पद के […]

द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावकों में तीन पश्चिम बंगाल के

कोलकाता : राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार और आदिवासी समुदाय की नेत्री द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावकों में तीन आदिवासी नेता पश्चिम बंगाल के भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को नई दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावकों में […]

द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर मांझी ने कहा, मोदी है तो मुमकिन है

पटना : राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की ओर से एक दलित महिला को उम्मीदवार बनाए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को ट्वीटर अकाउंट पर ख़ुशी ज़ाहिर की। साथ ही लिखा कि “मोदी है तो मुमकिन है”। जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा है, पूर्व राज्यपाल, आदिवासी समुदाय […]

द्रौपदी मुर्मू ने महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

भुवनेश्वर : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में महादेव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सबसे पहले महादेव मंदिर प्रागंण में झाड़ू लगाकर सफाई की और उसके बाद नंदी महाराज का आलिंगन कर उन्हें प्रणाम किया । […]

चुनाव जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला बनेगी राष्ट्रपति

नयी दिल्ली : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाया है। यदि वे चुनाव जीत जाती हैं तो देश में पहली बार किसी आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनेंगी। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राज्यपाल बनी थीं। झारखंड में पूरा किया था राज्यपाल का कार्यकाल […]