Author Archives: Rajesh Thakur

बंगाल पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सोमवार को करेंगी सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन

कोलकाता : केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार की दोपहर पश्चिम बंगाल पहुंच गई हैं। यहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी है। वे सोमवार को कोलकाता के बहुप्रतीक्षित सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगी। जानकारी के अनुसार रविवार को हावड़ा में केन्द्रीय मंत्री ईरानी के कई कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वह […]

मुख्यमंत्री को सियालदह मेट्रो उद्घाटन में आमंत्रित नहीं करके केंद्र ने सही किया : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : सियालदह मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन समारोह में न्योता देने को लेकर पहले ही विवाद छिड़ गया है। इस बीच, रविवार को प्रातः भ्रमण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। मेदिनीपुर से भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार पैसा दे रही […]

अचानक अस्वस्थ हुए दमकल मंत्री, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु अचानक बीमार पड़ गए हैं। उन्हें शनिवार की देर रात बाईपास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह फिलहाल अस्पताल में हैं। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। बताया गया है कि सुजीत बसु की शनिवार की शाम […]

भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से हराया, श्रृंखला में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 49 रनों से हरा दिया है। भारत ने इस जीत के साथ 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की जीत के हीरो उनके गेंदबाज रहे। भारत के दिए 171 रन […]

कोलकाता वासियों को मिलेगी सियालदह मेट्रो स्टेशन की सौगात

स्मृति ईरानी करेंगी उद्घाटन कोलकाता : महानगर कोलकाता जहां पूरे देश की पहली मेट्रो शुरू हुई थी वहां मेट्रो की नई सौगात मिलने वाली है। आगामी 11 जुलाई यानी सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मेट्रो का उद्घाटन करेंगी। कोलकाता मेट्रो रेल प्रबंधन की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि […]

ममता ने दिया अमरनाथ में फंसे श्रद्धालुओं को वापस लौटाने का आश्वासन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमरनाथ त्रासदी में फंसे राज्य के लोगों को जल्द वापस लौटाने का आश्वासन दिया है। शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अमरनाथ त्रासदी की घटना से मैं अचंभित हूं। जो लोग वहां फंसे हैं उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सचिवालय में इसके लिए अलग […]

तृणमूल पंचायत सदस्य सहित 3 लोगों की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग इलाके में गुरुवार को तड़के तृणमूल पंचायत सदस्य स्वपन मांझी सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपित रफीकुल भी शामिल है। उसके साथ-साथ पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी […]

ममता पर विवादित टिप्पणी को लेकर दिलीप घोष ने दी चुनौती : दम है तो गिरफ्तार कर दिखाओ

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य प्रशासन को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि दम है तो मुझे गिरफ्तार कर दिखाओ। गौरतलब है कि घोष के खिलाफ कांथी और इको पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई […]

तृणमूल पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग इलाके में गुरुवार को तड़के तृणमूल पंचायत समिति के सदस्य सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गोपालपुर की है। मृत पंचायत सदस्य की पहचान स्वपन मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि गुरुवार को तड़के वह घर […]