Author Archives: News Desk 2

हैवानियत की हदें पार: घायल भाजपा कार्यकर्ता पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया पेशाब

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हिंसा को लेकर देशभर में किरकिरी झेल रही पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का एक और चेहरा सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता पर तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने पेशाब कर दिया है। आरोप है कि पश्चिम मिदनापुर जिले […]

अभिषेक की संसद सदस्यता खत्म करने के लिए सौमित्र ने लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की संसद सदस्यता खत्म करने के लिए भाजपा सांसद सौमित्र खान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। सौमित्र खान ने दावा किया है कि अभिषेक बनर्जी ने देश के संविधान पर हमला बोला है और न्यायपालिका के बारे […]

पार्थ की अंगूठी मामले में प्रेसीडेंसी जेल अधीक्षक को नोटिस, हेस्टिंग्स थाने में हाजिर होने का आदेश

कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में अंगूठी पहन कर वर्चुअल तरीके से कोर्ट में पेश होने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने प्रेसीडेंसी जेल के अधीक्षक को तलब किया है। उन्हें हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने […]

पंचायत चुनाव में हार के बाद सीपीआईएम उम्मीदवार ने की आत्महत्या

नदिया : नदिया जिले के फुलिया में पंचायत चुनाव में हार के बाद एक सीपीआईएम के उम्मीदवार ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत सीपीआईएम उम्मीदवार का नाम अरविंद प्रमाणिक है। वह पंचायत चुनाव में शांतिपुर बेलघरिया 1 नंबर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 245 पर सीपीआईएम के उम्मीदवार थे। जब […]

इतिहास के पन्नों में 15 जुलाईः अल्जाइमर की खोज

अल्जाइमर के रूप में नयी बीमारी अस्तित्व में आई। एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर इस बीमारी का नामाकरण किया क्योंकि जर्मनी के मनोवैज्ञानिक व न्यूरोलॉजिस्ट एलॉइस अल्जाइमर ने 1906 में इस बीमारी की खोज की थी। उन्होंने इस बीमारी से जुड़े लक्षणों की पहचान की थी। यह याददाश्त में कमी से जुड़ी […]

शनिवार ( 15 जुलाई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9 वृष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की […]

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लांच किया। चंद्रयान-3 लैंडर, रोवर और पॉपुलेशन मॉड्यूल से लैस है। चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो में जश्न मनाया गया। इसके बाद इसरो वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण […]

 चुनावी हिंसा पर बीएसएफ ने हाई कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट

Calcutta High Court

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए केंद्रीय वालों की ओर से शुक्रवार को बीएसएफ के आईजी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उन्होंने चुनाव की सुरक्षा के लिए केंद्रीय जवानों की ओर से की गई कार्रवाई का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट […]

चुनावी हिंसा की बलि चढ़ा एक और तृणमूल कार्यकर्ता, कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में मौत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दिन हुई हिंसा में घायल हुए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक और कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया है। उसका नाम सइदुर रहमान है। वह मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज चक बाजितपुर गांव का रहने वाला था। शनिवार को मतदान वाले दिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के […]

बंगाल पंचायत चुनावों में तृणमूल ने हिंसा का चार चरणों वाला पैटर्न कायम रखा : भाजपा

कोलकाता : पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा के लोकसभा सदस्य रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर चार चरणों का पैटर्न बनाए रखा गया है। रविशंकर ने कहा कि पैटर्न का पहला चरण नामांकन चरण में है। जहां विपक्षी उम्मीदवारों को […]