पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हुगली की ओर से हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन

हुगली : पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हुगली द्वारा दिनांक 14-09-2023 से 13.10.2023 तक मण्डल स्तर पर हिन्दी माह का अनुपालन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य मे दिनांक 05-10-2023 को मंडल कार्यालय में मंडल प्रमुख जितेन्द्र स्वाईं की अध्यक्षता मे हिन्दी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह-2023 का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जितेन्द्र स्वाईं, मंडल प्रमुख ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारे देश की सबसे लोकप्रिय भाषा है। हिन्दी सम्पूर्ण भारत बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषिक और सांस्कृतिक सद्भावना व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग देश के विकाश पथ को प्रशस्त करेगा साथ ही देश मे विद्यमान सामाजिक विसंगतियों को कम करने मे सहायक होगा। हमें अपनी राजभाषा पर गर्व होना चाहिए। मंडल प्रमुख ने समस्त स्टाफ सदस्यों से राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने एवं हिंदी का अधिकतम प्रयोग करने का अनुरोध किया।

Advertisement
Advertisement

हिन्दी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान समस्त स्टाफ सदस्यों के लिए बैंकिंग ज्ञान प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया जिसमे विजयी प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया गयाI हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे दिनांक 14-09-2023 को मण्डल कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों के लिए मण्डल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे विजयी प्रतिभागियों को हिन्दी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह-2023 में सम्मानित किया गया।

उप-मंडल प्रमुख वी. सर्वानन द्वारा स्टाफ सदस्यों को बताया गया की हिन्दी विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं मे से एक है तथा यह व्याकरण की दृष्टि से भी एक उन्नत भाषा है। देश के हर भाग मे यह भाषा आसानी से बोली व समझी जाती है । हमे अपने दैनिक कार्य मे अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए तथा ग्राहक सेवा मे राजभाषा हिंदी के साथ साथ क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग पर भी बल देना।

मुख्य प्रबंधक राजभाषा मनोज सरकार द्वारा यह बताया गया की हिंदी हम सब की राजभाषा है तथा कार्य क्षेत्र में इसे गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम के अनुरूप बढ़ाने की आवश्यकता हैI हिन्दी भाषा अब रोजगार की भाषा भी बन रही है तथा यह देश के विकाश मे साधक सिद्ध हो रही है।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम के संचालक मनीष पासवान द्वारा समस्त उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 72 = 81