Author Archives: News Desk 2

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड में एक 16 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एमडी एहसानुल हक नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, 40 नंबर वार्ड के अशरफ नगर की रहने वाली […]

शराब खरीदने के पैसे नहीं देने पर युवक ने की आत्महत्या

बहरमपुर : शराब खरीदने के लिए 100 रुपये नहीं मिलने पर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार की देर रात मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव की है। मृत युवक का नाम अष्टम दास (30) है। रानीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। […]

देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा-नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विजयी घोषित की गयी हैं। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का […]

अलग-अलग घटना में करंट लगने से दो किसानों की मौत

बालुरघाट : दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम नीलरतन बर्मन (30) और अनारुल हक (52) बताये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तपन थाना के चांचरा गांव के निवासी नीलरतन बर्मन और चक सुकदेवपुर गांव के निवासी अनारुल हक पंप मशीन चलाकर अपने -अपने […]

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल भाजपा को मजबूत करने की कवायद, सतीश ढोंड की नियुक्ति

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद से सांगठनिक कमजोरी से जूझ रही भाजपा को मजबूती देने के लिए पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। सतीश ढोंड को सांगठनिक सह महामंत्री नियुक्त किया गया है। वह बंगाल भाजपा की राज्य समिति के महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती के साथ पार्टी की […]

ममता के आरोपों पर माकपा का पलटवार, जांच कमेटी गठित कर आरोप साबित करने की चुनौती

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद दिवस रैली के मंच से वाममोर्चा शासन काल में हुई शिक्षकों सहित अन्य नियुक्तियों में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप गुरुवार को लगाये हैं। इस पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ माकपा नेता एवं कोलकाता के पूर्व मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को जांच समिति […]

महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही भाजपा : ममता बनर्जी

कोलकाता : गुरुवार को शहीद दिवस रैली में तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र पर बंगाल सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए। गुरुवार को बारिश के बावजूद राज्यभर से कोलकाता के धर्मतल्ला में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित […]

सेवानिवृत्त सेनाकर्मी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी : सालबाड़ी इलाके से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत व्यक्ति की पहचान अवनीत गुरूंग के रूप में हुई है। वह सेना से सेवानिवृत्त थे। बताया जा रहा है कि मृतक अवनीत गुरुंग अपने गांव देहरादून से हाल ही में सालबाड़ी इलाके में किसी काम […]

2024 में लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे : ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वर्ष 2024 में लोग भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि बंगाल के हर गांव में ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ का नारा गूंजना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में आम जनता की सरकार बनेगी। […]

तृणमूल पर हमले के लिए भाजपा ने किया माकपा के सम्मेलन की तस्वीरों का इस्तेमाल

कोलकाता : गुरुवार को कोलकाता में हो रही तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस रैली में भारी भीड़ को लेकर भाजपा ने तृणमूल पर हमला बोलने के लिए माकपा के सम्मेलन की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, इसे लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पार्टी की राज्य इकाई के सांगठनिक महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती ने वाममोर्चा […]