Author Archives: News Desk 3

मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी

नयी दिल्ली : दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विश्व के टॉप अमीरों की सूची में ये बदलाव फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को हुए भारी नुकसान […]

पीपीपी मॉडल के तहत होगा खिदिरपुर डॉक का आधुनिकीकरण

कोलकाता : केंद्र सरकार कोलकाता के मशहूर खिदिरपुर डॉक (जहाजघाट) का आधुनिकीकरण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत करने जा रही है। वर्ष 1882 में बना यह बंदरगाह देश में जल मार्ग परिवहन का सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना जाता है। हालांकि समय के साथ इसका आधुनिकीकरण नहीं हो सका है। केंद्रीय बजट में बंदरगाहों के […]

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, भाजपा फिर 300 पार : अमित शाह

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन में शिरकत करने आये केंद्रीय गृह एवं सहकरिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अच्छा प्रदर्शन करेगी। भाजपा 300 से अधिक सीटें लेकर पुनः […]

विश्व कैंसर दिवस 04 फरवरी पर विशेष : असमय मौत का बड़ा कारण बना कैंसर

                                              – सुरेन्द्र कुमार किशोरी लगातार प्रगति करते वैज्ञानिक युग में कैंसर का इलाज अब भले उपलब्ध हो गया है, लेकिन आज भी यह एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनकर बड़े-बड़ों का […]

इतिहास के पन्नों में : 04 फरवरी – मिले सुर मेरा तुम्हारा

साल 1985 में दूरदर्शन के आभामंडल से चमत्कृत दर्शकों ने दो वीडियो कैप्सूल को बहुत पसंद किया- ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ और ‘बजे सरगम हर तरफ से गूंजे बनकर देशराग।’ इस वीडियो में उस दौर के तमाम सितारे और जाने-माने कलाकार दिखायी देते हैं लेकिन इनके बीच वीडियो की शुरुआत जिस जादुई आवाज के साथ […]

ममता ने खुद साबित किया बंगाल में है संवैधानिक संकट: भाजपा

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के मुख्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में संवैधानिक संकट है, जिसका प्रमाण खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दे रही हैं। समिक ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के आवास वाले क्षेत्र पूर्व मेदिनीपुर के एसपी को सरेआम […]

दुबई जाने वाली फ्लाइट में तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

Corona

कोलकाता : कोलकाता से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। गुरुवार को दमदम हवाई अड्डे ने एक बयान में बताया गया है कि बुधवार की शाम 6 बजे इंडिगो की फ्लाइट दुबई के लिए रवाना होने वाली थी। […]

बंगाल में खुल गए स्कूल-कॉलेज, छात्रों में उत्साह

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के मुताबिक पश्चिम बंगाल में स्कूल कॉलेज आज यानी गुरुवार से खुल गए हैं। आठवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह यूनिफार्म में बच्चे एक बार फिर स्कूल जाते नजर आए। इससे न केवल छात्रों में बल्कि अभिभावकों में […]

मुख्यमंत्री योगी ने बताया ‘उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार क्यों है जरूरी’

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार क्यों जरूरी है। इस दौरान उन्होंने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बिन्दुवार ब्यौरा भी रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल हमारी सरकार जब पूरा कर रही है तो […]