Author Archives: News Desk 3

महाराष्ट्र के ‘जोशी सर’ नहीं रहे, अंतिम संस्कार आज शाम, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

मुंबई : समूचे महाराष्ट्र और राजनीतिक हल्कों में ‘जोशी सर’ के नाम से विख्यात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (86 ) का आज (शुक्रवार) तड़के करीब तीन बजे माहिम स्थित हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार शाम को हार्ट अटैक आने के बाद यहां भर्ती कराया गया था। ‘जोशी […]

शुक्रवार (23 फरवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंग। मनोरथ सिद्धि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-३-६-८ वृष : स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार […]

संदेशखाली में फिर तनाव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने घसीटते हुए लॉंच में डाला, फिर…

कोलकाता : संदेशखाली थाने के सामने धरना देने पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को एक बार गिरफ्तार किया गया है। शेख शाहजहाँ को गिरफ़्तार करने की माँग पर थाने के सामने धरना पर बैठे भाजपा अध्यक्ष को डेढ़ घंटे के बाद पुलिस घसीटते हुए टोटो में बैठाकर फेरी घाट पर ले गयी और फिर […]

संदेशखाली : विधायक को देखकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

संदेशखाली : तृणमूल विधायक सुकुमार महतो ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र संदेशखाली का दौरा किया और लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान तृणमूल विधायक को देख ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने सीधे विधायक से पूछा कि इतने दिन आप कहां थे? आप इतने समय तक चुप क्यों थे? ग्रामीणों ने साफ सवाल उठाया है कि […]

पार्षद अनन्या बनर्जी की टिप्पणी से नाराज हैं मुख्यमंत्री, नगर निगम सत्र में नहीं बोलने देने का निर्देश!

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम में बजट पर बहस के दौरान तृणमूल पार्षद अनन्या बनर्जी की एक टिप्पणी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ”नाराज” हैं। कोलकाता नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मेयर फिरहाद हकीम को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री […]

संदेशखाली में गिरफ्तार टीवी जर्नलिस्ट को मिली जमानत

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में गिरफ्तार टीवी जर्नलिस्ट संटू पान की जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली। इसके अलावा, न्यायमूर्ति कौशिक चंद्र ने पुलिस जांच प्रक्रिया पर अंतरिम रोक भी जारी कर दिया। इस मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस कौशिक चंद्र ने टिप्पणी की, ”पुलिस शक्ति का दुरुपयोग किया गया है। […]

प्रो. गीता दूबे को 2024 का शुभजिता सृजन प्रहरी सम्मान

कोलकाता : वर्ष 2024 का शुभजिता सृजन प्रहरी सम्मान प्रो. गीता दूबे को प्रदान किया जाएगा। प्रो. गीता दूबे स्कॉटिश चर्च महाविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर तथा वर्तमान समय में पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष हैं। उत्तर प्रदेश के एक ग्राम में जन्मी प्रो. दूबे स्त्री विमर्श को लेकर अपने रचनात्मक हस्तक्षेप के लिए जानी […]

6 मार्च को पश्चिम बंगाल आएंगे प्रधानमंत्री

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बंगाल दौरे की तारीख बदलने की खबर है। प्रधानमंत्री मोदी 07 मार्च को बारासात में सभा करने वाले थे लेकिन भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, मोदी एक दिन पहले 06 मार्च को राज्य में आ रहे हैं। संदेशखाली मुद्दे पर बंगाल भाजपा 06 मार्च को बारासात में महिला न्याय […]

संदेशखाली में फिर भड़की हिंसा, शाहजहां शेख के कब्जे वाली एक संपत्ति में आग लगाई

कोलकाता : हिंसाग्रस्त संदेशखाली में शांति बहाली के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार दो दिन तक इलाके में रहे, लेकिन उनके लौटते ही फिर हिंसा भड़क गई है। यहां सालों से लोगों पर अत्याचार करने का आरोपित तृणमूल नेता शेख शाहजहां से जुड़े एक ठिकाने पर आगजनी हुई है। कुछ स्थानीय निवासियों का दावा है कि […]

ईडी ने केजरीवाल को सातवीं बार समन भेजा, सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में सातवीं बार समन भेजा है। ईडी ने केजरीवाल को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी मुख्यमंत्री को इससे पहले भी छह बार समन भेज चुकी है, लेकिन वह किसी न किसी वजह से ईडी के समक्ष […]