प्रो. गीता दूबे को 2024 का शुभजिता सृजन प्रहरी सम्मान

कोलकाता : वर्ष 2024 का शुभजिता सृजन प्रहरी सम्मान प्रो. गीता दूबे को प्रदान किया जाएगा। प्रो. गीता दूबे स्कॉटिश चर्च महाविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर तथा वर्तमान समय में पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष हैं।

उत्तर प्रदेश के एक ग्राम में जन्मी प्रो. दूबे स्त्री विमर्श को लेकर अपने रचनात्मक हस्तक्षेप के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने कई पुस्तकें एवं ई-पुस्तकें लिखी हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़ी रही हैं।

विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में कविताएं, आलेख, समीक्षाएं, शोध पत्र आदि प्रकाशित। विभिन्न संगोष्ठियों के संयोजन, संचालन व शोध पत्रों के पाठ जैसे आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वे रेडियो, दूरदर्शन पर कविता पाठ व परिचर्चा में शामिल होती रही हैं।

वे साहित्यिकी संस्था की पूर्व सचिव रही हैं तथा साहित्यिकी पत्रिका का सम्पादन भी किया है। प्रो. दूबे साहित्य त्रिवेणी सम्मान 2011 दिवजोत वाक् साहित्य सम्मान 2016, हिंदी शिक्षा सम्मान 2022 से सम्मानित हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *