राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने भजनलाल, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

जयपुर : अल्बर्ट हॉल (रामनिवास बाग) के बाहर शुक्रवार को भजनलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर ही राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्रियों दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई केन्द्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी रही।

Advertisement

शपथ समारोह में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे। उनके बगल में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बैठे। समारोह स्थल पर दो मंच तैयार किए गए थे। एक मंच पर देशभर से आए साधु-संतों को बिठाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोपहर 1.04 बजे भजनलाल शर्मा ने सीएम पद की शपथ ली। 16 केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री इस समारोह के साक्षी बने।

Advertisement
Advertisement

भजनलाल शर्मा जयपुर की सीट से जीतकर मुख्यमंत्री बनने वाले पहले मुख्यमंत्री है। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने सचिवालय जाकर पदभार ग्रहण किया। राजस्थान में नई सरकार की ताजपोशी के अवसर पर अल्बर्ट हॉल में एंट्री को लेकर हंगामा हो गया। कई लोग बेरिकेड्स पर गिरे और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

शपथ समारोह में भाग लेने के लिए मप्र के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेता जयपुर पहुंचे। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए जगदगुरु रामभद्राचार्य समेत देश के कई प्रमुख संत भी जयपुर पहुंचे। समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, अश्चिनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल, मनसुख मांडविया शामिल हुए।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, गुजरात के भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के माणिक साहा और मणिपुर के एन बीरेन सिंह, उत्तर प्रदेश के केशव प्रसाद मौर्या व ब्रजेश पाठक, अरुणाचल प्रदेश के चौना मीन, महाराष्ट्र के देवेंद्र फड़नवीस और नगालैंड के यानथुंगो शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 4