भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे उपमुख्यमंत्री

जयपुर : सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें मंगलवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही विधायक दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *