महुआ की गिरफ्तारी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा, 57 शिकायतें दर्ज

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग पर भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बउबाजार थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यहां रैली में शामिल हुई महिलाओं ने जय महाकाली और जय शिव शंभु के नारे लगाए।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती ने बताया कि 57 अलग-अलग लिखित शिकायतें थाने में दर्ज कराई गई हैं। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है और महुआ की गिरफ्तारी की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर और वृहतर आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा ने माँ काली को शराबी और मांसाहारी कहा है, इससे बहुसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और निश्चित तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तनुजा ने कहा कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी ने आसमान सिर पर उठा लिया था लेकिन अपनी सांसद की टिप्पणी पर चुप्पी साध ली है। अगर राज्य सरकार महुआ को गिरफ्तार नहीं करेगी तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 47 = 53