राज्यपाल से मिले भाजपा सांसद अर्जुन सिंह

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बुधवार को नयी दिल्ली में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
अर्जुन सिंह ने राज्यपाल के साथ मुलाकात का एक फ़ोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’आज दिल्ली में माननीय राज्यपाल जगदीप धनखड़ जी से मिला। KMC का चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर बूथों में CCTV लगाने को लेकर अनियमितता हुई है, उसकी जाँच करवाने की माँग की। आखिर इसका टेंडर कब हुआ, किसको ठेका मिला, क्या खेल हुआ? इसका खुलासा होना जरूरी है।’’ राज्यपाल से मुलाक़ात के दौरान सांसद अर्जुन सिंह के साथ सांसद सौमित्र खां भी थे।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1473641906013802498?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

36 − 26 =