सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा ने किया 12 घंटे का बंद

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में रविवार रात भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच जय श्री राम के नारे को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमले किए जाने के विरोध में पार्टी ने सोमवार को 12 घंटे का बंद आहूत किया है। घटना में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए थे। घटना रविवार को सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा दो नंबर अंचल की है। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जता रहे है।

बताया जा रहा है कि रविवार को माटीगाड़ा दो नंबर अंचल में जय श्री राम के नारे को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गई। इसके बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है इस दौरान तृणमूल के कुछ गुंडो ने धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे महिला सहित छह भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद सिलीगुड़ी में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरूण मंडल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला करने वाले तृणमूल के गुंडों को जब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तब तक उनका प्रदर्शन चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

55 − = 49