मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फेंके गए बम, 2 घायल

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर में रविवार रात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बमबाजी की घटना घटी। इस घटना का आरोप कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात क। तकरीबन सवा नौ बजे रानीनगर के डिप्टीपड़ा इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लक्ष्य पर बम फेंके गए।

इस घटना में रिंटू शेख और पायलट शेख नामक दो कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रिंटू शेख को पहले ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिंटू इलाज चल रहा है।

रिंटू शेख के परिवार के लोगों का दावा है कि इस घटना के पीछे स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का हाथ है। चुनाव के बाद से ही गांव के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। आरोप है कि रिंटू को पहले भी धमकी दी गई थी। खबर लिखे जाने तक इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

उल्लेखनीय है चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही एक के बाद एक रानी नगर में हिंसक घटनाएं हुई हैं। चुनाव का परिणाम आ जाने के बाद भी रानीनगर में हिंसा जारी है। स्थानीय लोग भय में जीने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *