मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध!

कोलकाता : दीवार फांदकर एक अज्ञात व्यक्ति मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवासीय परिसर के भीतर घुस गया। वह रात भर एक गाड़ी के पास सोता रहा। राज्य की मुख्यमंत्री के घर हुई इस तरह की चौंकाने वाली घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना शनिवार की रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात भर वहीं रहने के बाद सुबह सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को देखा और पुलिस को सौंप दिया गया।

सूत्रों के अनुसार अभियुक्त शनिवार रात एक बजे के बाद 34 बी, हरीश चटर्जी स्ट्रीट पते पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवासीय परिसर में घुसा। सुबह उसे देखते ही सुरक्षा गार्डों ने कालीघाट थाने को सूचना दी। पुलिस मुख्यमंत्री के घर पहुंची और शख्स को गिरफ्तार कर लिया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह व्यक्ति किस कारण से या किसके कहने पर चोरी से मुख्यमंत्री के घर में घुसा। वह मानसिक रूप से स्वस्थ है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने खबर लिखे जाने तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की थी और ना ही इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।

ममता बनर्जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि सुरक्षा घेरे को भेदते हुए एक अजनबी उसके घर में कैसे घुस गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 8 = 2