ओवरटेकिंग के चक्कर में यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 20 घायल

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में शुक्रवार की सुबह दो वाहनों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के कारण यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में कुल 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना बशीरहाट के हिंगलगंज थाना अंतर्गत बोलतल्ला जोड़ा बटतल्ला इलाके की है।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह हासनाबाद-लेबुखाली मार्ग पर एक यात्री बस बशीरहाट की ओर जा रही थी। उसके आगे एक मालवाहक गाड़ी थी। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दोनों वाहनों के बीच रेस होने लगी। इसी बीच एक और मोटरसाइकिल उसी मार्ग पर आ जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतिद्वंद्विता के दौरान यात्री बस ने मोटरसाइकिल को साइड देने की कोशिश की। तभी अनियंत्रित बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

यात्रियों की चीख-पुकार पर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। फौरन थाने में सूचना दी गई। घायलों के लिए पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। स्थानीय ग्रामीण अस्पताल में 20 लोगों को भर्ती कराया गया है। 18 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। अन्य दो की हालत बेहद गंभीर है। स्थानीय निवासियों के अनुसार क्रेन की सहायता से बस को खाल से बाहर निकाला गया। हिंगलगंज थाना की पुलिस ने रेस लगा रहे हो दोनों वाहनों के चालक और खलासी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

73 + = 83