Category Archives: अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तानी आतंकियों का मसीहा बना चीन, अब तलहा सईद को आतंकी सूची में शामिल होने से बचाया

न्यूयॉर्क : चीन ने एकबार फिर अपने वीटो का इस्तेमाल कर लश्कर के आतंकी हाफिज तलहा सईद को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल किए जाने से बचा लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और अमेरिका की तरफ से इससे संबंधित प्रस्ताव लाया गया था। मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का […]

ब्रिटेन की सरकार की दूसरी मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने दिया इस्तीफा, आव्रजन पर की थी भारतीयों की आलोचना

लंदन : ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्रासिंस्की क्वार्टेंग को हटाने के बाद भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के इस्तीफा देने से प्रधानमंत्री लिज ट्रस बैकफुट पर आ गई हैं। ट्रस ने पहली बार संसद के पहले सत्र में भाग लेने के दौरान संसद में कार्यकाल के दौरान की गयी गलतियां स्वीकार कीं। ट्रस […]

रूस के मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हमला, 11 सैनिकों की मौत, 15 घायल

मॉस्को : रूस की एक मिलिट्री साइट पर शनिवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुए हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 15 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रूसी सेना ने जवाबी कार्रवाई में हमलावरों को मार गिराया है। यह हमला बेलगोरोड के ट्रेनिंग सेंटर पर हुआ जो यूक्रेन सीमा के […]

अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग, पांच की मौत

न्यूयॉर्क : अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में फिर खूनखराबा हुआ है। यहां एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना शाम करीब पांच बजे की बताई गई है। पुलिस ने […]

रूस की धमकी : यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर छिड़ेगा विश्वयुद्ध, 40 शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले

कीव : यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे डाली। रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन को नाटो समूह में शामिल किया गया तो तीसरा विश्व युद्ध तय है। इस बीच गुरुवार को रूस ने यूक्रेन के 40 शहरों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले […]

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की हत्या करने वाले कोरियाई हमलावर ने जताया अफसोस

वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की हत्या करने के बाद कोरियाई साथी ने अफसोस जाहिर किया है। इसके साथ ही उसने भारतीय छात्र पर ब्लैकमेलिंग का आरोप भी लगाया है। दोनों छात्रावास के एक ही कमरे में रहते थे। इंडियाना पोलिस के 20 वर्षीय वरुण मनीष छेड़ा का शव पिछले हफ्ते बुधवार […]

नेपाल में मौसम खराब, पश्चिम बंगाल के 68 लोग फँसे

कोलकाता : नेपाल में मौसम खराब है। लगातार हो रही बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण पश्चिम बंगाल के कम से कम 68 पर्यटक वहां के विभिन्न हिस्सों में फँस गए हैं। राज्य के हैम रेडियो ऑपरेटर्स ने इनकी पहचान की है। इनमें से अधिकतर पर्यटक मुक्तिनाथ मंदिर जा रहे थे। भारी बारिश के बीच […]

चीन में कोरोना का नया खतरा, कई प्रांतों में फैले ओमिक्रॉन के दो नये प्रारूप

बीजिंग : पूरी दुनिया कोरोना महामारी को लेकर थोड़ी राहत की सांस लेने लगी थी, तभी चीन में कोरोना का नया खतरा मंडराने लगा है। चीन के कई प्रांतों में ओमिक्रॉन के दो नए प्रारूप फैलने के बाद एक बार फिर कोरोना को लेकर दहशत बढ़ गयी है। ओमिक्रॉन को कोराना का जानलेवा प्रारूप माना […]

रूस को भारत का झटका: संयुक्त राष्ट्र महासभा में खारिज की पुतिन की मांग, विरोध में किया मतदान

न्यूयॉर्क : यूक्रेन पर रूसी हमले के मामले में भारत ने रूस को जोरदार झटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में पुतिन की मांग खारिज करते हुए भारत ने रूस के खिलाफ मतदान किया है। यूक्रेन के चार प्रांतों का रूस में विलय किये जाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में अल्बानिया की ओर से […]

अमेरिका ने भारतीय मूल की शेफाली को नीदरलैंड का राजदूत नियुक्त किया

वॉशिंगटन : भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को शेफाली को शपथ दिलाई। शेफाली जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। कमला हैरिस ने ट्वीट किया- ‘मुझे नीदरलैंड में अपना अगला राजदूत बनने के लिए शेफाली […]