अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग, पांच की मौत

न्यूयॉर्क : अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में फिर खूनखराबा हुआ है। यहां एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

यह घटना शाम करीब पांच बजे की बताई गई है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। गोलीबारी के बाद नाकेबंदी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैरोलिना के मेयर ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ और करने की जरूरत है। इस तरह की नासमझ हिंसा को रोकने की जरूरत है।’ बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला गोरा किशोर है। उसके पास लंबी बंदूक देखी गई है। फिलहाल उसको हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 6 = 2