Category Archives: अंतरराष्ट्रीय

मस्क ने एक्स को अपनी एआई फर्म एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचा

नयी दिल्ली : अमेरिकी उद्योगपति‍ एलन मस्‍क ने अपनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी-एक्सएआई को 33 अरब डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सौदा एक ऑल-स्‍टॉक के तहत हुआ, जिसका मतलब है इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है। एलन मस्‍क ने […]

News Update : थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप, इमारतें ढहीं, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, 60 से अधिक लापता, भारत तक कांपी धरती

बैंकॉक (थाईलैंड)/ नाएप्यीडॉ (म्यांमार) : थाईलैंड और म्यांमार में आज दोपहर आए शक्तिशाली भूकंप से भारी अनिष्ट होने की आशंका है। एक बहुमंजिला इमारत समेत तमाम आवासीय भवन रेत के महल की तरह भरभरा गए हैं। अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 60 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं। […]

म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, 7.5 और 7 तीव्रता के 2 झटकों से सहमे लाेग

Earthquake

म्यांमार : म्यांमार में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल सका है। भूकंप का असर भारत के म्यांमार से लगने वाले राज्य मणिपुर और मिजोरम के साथ ही अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए। इस भूकंप का एपीक सेंटर म्यांमार […]

लंदन में आग के कारण बंद हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू

लंदन : इंग्लैंड में पश्चिमी लंदन के हेस में हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक बिजली सब स्टेशन में गुरुवार देररात लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के कारण शुक्रवार को बंद किए गए हीथ्रो एयरपोर्ट में कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू […]

अब तक का सबसे गर्म साल रहा 2024, संरा ने जारी की क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट

जिनेवा : संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अपनी वार्षिक क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रहा। इसने 2023 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। संगठन के अनुसार, 2024 में पहली बार वैश्विक तापमान 1850-1900 में निर्धारित आधार रेखा से 1.5 डिग्री सेल्सियस […]

पृथ्वी पर लौंटी सुनीता विलियम्स, नासा ने किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया भारत आने का निमंत्रण

फ्लोरिडा : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) से संबद्ध भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट आए । फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। नासा के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री मात्र आठ दिन […]

लौट आईं सुनीता विलियम्स, स्पलैशडाउन सफल, स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर उतरा

फ्लोरिडा : स्पलैशडाउन सफल, स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर उतर चुका है। इसी के साथ नौ माह से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की सकुशल ‘घर वापसी’ पूरी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने तक फंसे रहने के बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वापस धरती पर आ गए हैं। […]

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना

वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार तड़के धरती के लिए रवाना हुए। स्पेसएक्स यान अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से गंतव्य के लिए निकल पड़ा है। सुनीता विलियम्स नौ माह से अधिक समय तक अंतरिक्ष में फंसी रही हैं। अमेरिकी समाचार पत्र […]

स्पेसएक्स के क्रू-10 का प्रक्षेपण, नासा के विल्मोर और विलियम्स के घर लौटने का रास्ता साफ

वाशिंगटन : नेशनल एयरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में पिछले साल से फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया। इस प्रक्षेपण के बाद नासा के विल्मोर और विलियम्स के घर लौटने का रास्ता साफ हो गया है। इन अंतरिक्ष […]

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैकः रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अबतक 104 यात्री बचाए गए, बीएलए का सुरक्षाबल के 30 जवानों को मारने का दावा

क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जिस पैसेंजर ट्रेन जफर एक्सप्रेस पर हमला कर यात्रियों को बंधक बनाया था, उसके लिए चलाए गए सेना के बचाव अभियान के दौरान अभीतक 104 यात्रियों को बचाने और 16 विद्रोहियों को मारने का दावा किया गया है। जबकि बीएलए ने पाकिस्तानी सुरक्षाबल के […]