Category Archives: बंगाल

West Bengal : अधीर की गाड़ी घेरकर अब नौदा में विरोध प्रदर्शन

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के बाद रविवार को नौदा में बहरमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी प्रचार के दौरान एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपना आपा खोए बिना अपनी गाड़ी के अंदर बैठे रहे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का दावा था […]

अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति के लिए छह विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों को बुलाकर भी नहीं मिले राज्यपाल बोस

कोलकाता : कुलपति नियुक्ति पर विवाद राजभवन का पीछा नहीं छोड़ रहा। आरोप है कि राज्य के छह विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति के निमंत्रण के बावजूद राज्यपाल उन प्रोफेसरों से नहीं मिले। इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने नाराजगी जताई है। हालांकि, राजभवन ने एक बयान में बताया कि विश्वविद्यालयों में […]

राजनाथ सिंह रविवार को सिलीगुड़ी में करेंगे ‘विजय संकल्प सभा’

सिलीगुड़ी : चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह रविवार को सिलीगुड़ी पहुंच रहे हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर- 28 के टिकिया पाड़ा में रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे राजनाथ सिंह दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट के समर्थन में ‘विजय संकल्प […]

रांची में होगी इंडी गठबंधन की बैठक, नहीं जाएंगी ममता

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के बीच विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की बैठक रांची में होने जा रही है। इसमें भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं जाएंगी। रांची में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक के लिए देश के सभी विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया […]

माकपा-कांग्रेस भाजपा के सबसे बड़े सहयोगी, एक भी वोट ना दें – ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार भी जोर-जोर से चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मालदा जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर माकपा और कांग्रेस पर एक सुर […]

चुनाव प्रचार के दौरान अधीर को घेर कर प्रदर्शन, कांग्रेस ने तृणमूल पर लगाया हमले का आरोप

मुर्शिदाबाद : कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी को घेर कर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसे लेकर कांग्रेस ने तृणमूल पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना मुर्शिदाबाद जिले के नउदा विधानसभा क्षेत्र के दमदमा-श्यामनगर इलाके की है। […]

बंगाल सरकार ने गवर्नर से की अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की अनुशंसा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस से उन संस्थानों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियां करने का अनुरोध किया है जहां पद रिक्त हैं। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियों के लिए 31 प्राध्यापकों के नाम सुझाए थे लेकिन राज्यपाल […]

अमित शाह और राजनाथ सिंह कल पश्चिम बंगाल में

कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ कल चुनावी दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। शाह इससे पहले बालुरघाट में जनसभा कर चुके। इस बार वह दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह भी इसी क्षेत्र में एक जनसभा करेंगे। वह दार्जिलिंग के अलावा मुर्शिदाबाद और मालदा में […]

रामनवमी हिंसा पर एक्शन, चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के दो थाना प्रभारी को हटाया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को रामनवमी की शोभायात्रा पर हुए पथराव और हिंसा की घटना की गाज थाना प्रभारी पर गिरी है। चुनाव आयोग ने बेलडांगा और शक्तिपुर थाने के प्रभारी को निलंबित करने का आदेश दिया है।इसके साथ ही इन थाना प्रभारियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल करने को कहा गया […]

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर शाम पांच बजे तक 77.57 फीसदी मतदान

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर शाम पांच बजे तक औसतन 77.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रथम चरण में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों समेत 21 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में सर्वाधिक मतदान पश्चिम बंगाल […]