Category Archives: मेट्रो

नशे में धुत व्यक्ति ने किया महिला और उसकी बेटी पर हमला

कोलकाता : महानगर में नशे में धुत होकर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की घटना सामने आई है। बेहला इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने महिला और उसकी बेटी पर रॉड से हमला किया है जिसमें दोनों घायल हो गईं। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के कारणों की जांच […]

तृणमूल कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने गंगाजल से किया पार्टी मुख्यालय का शुद्धिकरण

कोलकाता : तृणमूल की महिला नेता सायोनी घोष को त्रिपुरा में गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने तृणमूल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन खत्म हो गया है। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से पार्टी दफ्तर को धोकर शुद्धिकरण किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं […]

सायोनी की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय के बाहर तृणमूल का धरना

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की सरकार की अगुवाई वाले त्रिपुरा में तृणमूल नेत्री सायोनी घोष की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया है। सोमवार की सुबह से ही तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक अपने विरोध प्रदर्शन के लिए नारे लिखीं तख्तियां और बैनर लेकर […]

Ashok Hall Group of Schools के प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक, शिक्षण कर्मियों व अभिभावकों का संयुक्त विरोध प्रदर्शन

कोलकाता : अशोक हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल्स  ने कथित तौर पर पिछले 2 सालों में कुल 110 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिसके विरोध में गत 16 नवम्बर को नौकरी से हटाए गए कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। रविवार को एक बार फिर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का रुख़ अख्तियार […]

माँ ने लगाई डांट, तीसरी कक्षा की बच्ची ने छोड़ा घर

कोलकाता : पढ़ाई नहीं करने पर माँ द्वारा डांटने से नाराज होकर तीसरी कक्षा की एक बच्ची ने घर छोड़ दिया। छात्रा का नाम दीपान्विता राय बताया गया है। वह कोलकाता के बागुईहाटी थाना इलाके की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार तीसरी कक्षा की छात्रा दीपान्विता ठीक से पढ़ाई नहीं कर रही थी, जिसकी वजह […]

हाथ-पांव बंधी हालत में बाइक पर मिलीं दो लड़कियां, चालक गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर के तिलजला थाना अंतर्गत ईएम बाईपास के पास पुलिस ने एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। इसकी वजह है कि उसकी बाइक पर दो लड़कियां बरामद हुई हैं जिनके हाथ-पांव बंधे हुए थे। पुलिस ने बताया है कि सुबह के समय जब बाइक पर सवार होकर उक्त व्यक्ति गुजर रहा था […]

Kolkata : रक्तरंजित अवस्था में सड़क पर मिला वृद्धा का शव, इलाके में आतंक

कोलकाता : शनिवार की सुबह करीब 8 बजे महानगर के बेलेघाटा थानांतर्गत स्थित हरामोहन घोष लेन में सड़क पर एक वृद्धा का रक्तरंजित शव बरामद किया गया है। वृद्धा के शरीर पर किसी धारदार चीज से वार के कई निशान मिले हैं। मृतका की पहचान अंजलि दे (63) के रूप में हुई है। पुलिस से […]

तीसरे टी-20 मैच के लिए भारत-न्यूजीलैंड की टीम कोलकाता पहुँची

कोलकाता : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी-20 मैच के लिए शनिवार को दोनों टीमें रांची से कोलकाता पहुँच गईं। भारत और न्यूजीलैंड की टीम शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब रांची एयरपोर्ट पहुंची, जहां से दोनों टीमें कोलकाता के लिए रवाना हो गई। वहीं शाम करीब 3:50 बजे दोनों टीमें चार्टर्ड प्लेन […]

दुनिया का पहला बिजनेस प्लेटफॉर्म डेला लीडर्स क्लब ने कोलकाता ग्लोबल चैप्टर लॉन्च किया

कोलकाता : डेला लीडर्स क्लब हर भावुक नेता के लिए दुनिया का पहला बिजनेस प्लेटफॉर्म है। संस्थापक जिमी मिस्त्री के अनुसार “डीएलसी की स्थापना के 12 महीनों के भीतर, हमने 2250 मानद समिति के सदस्यों का चयन किया है, जिसमें प्रतिष्ठित पुरुष और महिलाएं शामिल हैं, जो अपनी व्यक्तिगत डोमेन विशेषज्ञता के माध्यम से दूसरों […]

Kolkata : बहुमंजिली इमारत में लगी आग

कोलकाता : साल्टलेक स्थित एक इमारत में शनिवार सुबह आग लग गई। यहां एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने के बाद धुएं का गुबार और आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जहां से अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। करीब […]