Category Archives: राष्ट्रीय

गुरुवार (16 नवंबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9 वृष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की […]

एनआईए ने एक पाकिस्तानी नागरिक सहित दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिंसा और आतंक के माध्यम से जम्मू-कश्मीर की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आतंकी साजिश मामले में बुधवार को दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इनमें एक आरोपित कुपवाड़ा निवासी उबैद मलिक है और दूसरा आरोपित पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का मुहम्मद […]

पश्चिम बंगाल व तटीय ओडिशा में अगले दो दिनों में हो सकती है भारी बारिश

नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन ने बुधवार को बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया […]

वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता एन शंकरैया का निधन

चेन्नई : स्वतंत्रता सेनानी और अनुभवी मार्क्सवादी नेता एन शंकरैया का बुधवार को निधन हो गया। वे 102 वर्ष के थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन बार के विधायक शंकरैया को मार्क्सवादी आंदोलन, खासकर तमिलनाडु में सबसे बड़े नेताओं में माना जाता है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनके निधन पर शोक […]

सुब्रत रॉय ने दो हजार रुपये से कारोबार शुरू कर दो लाख करोड़ का खड़ा किया साम्राज्य

लखनऊ : सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। उत्तर […]

इतिहास के पन्नों में 15 नवंबरः भारत के पहले वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ने पूरे किए दो साल

देश-दुनिया के इतिहास में 15 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारतीय रेलवे के लिए खास है। 15 नवंबर, 2021 को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भोपाल के […]

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

मुंबई : सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे सुब्रत रॉय का मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सहारा प्रमुख का पार्थिव शरीर बुधवार को […]

बुधवार (15 नवंबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में संक्रियता रहेगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। शुभांक-5-8-9 वृष : कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की […]

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: डाबर ग्रुप के चेयरमैन मोहित बर्मन, निदेशक गौरव बर्मन का नाम भी आरोपितों में शामिल

मुंबई : महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज केस में डाबर ग्रुप के अध्यक्ष मोहित बर्मन और निदेशक गौरव बर्मन का नाम भी शामिल है। माटंगा पुलिस स्टेशन की टीम की ओर से इस मामले में 31 लोगों को आरोपित बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला माटुंगा निवासी सामाजिक […]