Category Archives: राष्ट्रीय

28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व छठ

कोलकाता : कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी शुक्रवार को नहाय खाय के साथ सूर्योपासना के चार दिनी छठ महापर्व की शुरुआत होगी। व्रती शुद्ध और सात्विक मन से खान-ध्यान कर व्रत का संकल्प लेंगे। कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का भात पकाकर छठी मइया को भोग लगाएंगी। बाद में प्रसाद रूप में […]

कुपवाड़ा में घुसपैठ का प्रयास विफल, विदेशी आतंकी ढेर

कुपवाड़ा : कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के साथ सटे तंगधार सेक्टर के सुधपोरा इलाके में सेना ने बुधवार की सुबह सरहद पार से होने वाली आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर […]

इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबरः जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय की ऐतिहासक तारीख

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजहों से दर्ज है। साल के दसवें महीने की यह तारीख देश के ऐतिहासिक और भौगोलिक स्वरूप के निर्धारण में भी बहुत खास है। यह उन दिनों की बात है जब वर्ष 1947 में बंटवारे की आंच ठंडी नहीं हुई थी। हर तरफ अफरा-तफरी और […]

बुधवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 05.38, सूर्यास्त 05.04, ऋतु – शरद कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]

समाप्त हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

कोलकाता  : साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। भारत में सबसे पहले 4 बजकर 19 मिनट पर अमृतसर में सूर्य ग्रहण की झलक देखी गई। इसके बाद 4 बजकर 29 मिनट पर नयी दिल्ली में आंशिक सूर्य ग्रहण को देखा गया। भारत में ये सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, […]

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के शपथ ग्रहण में 26 को राजस्थान से सीएम समेत एक दर्जन नेता होंगे शामिल

जयपुर : संगठन चुनाव के जरिए निर्वाचित हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को विधिवत तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे का पदभार ग्रहण समारोह एआईसीसी मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 24 साल बाद गैर गांधी परिवार से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया […]

2 घंटे बाद व्हाट्सऐप की सर्विस बहाल

नयी दिल्ली : व्हाट्सऐप सर्वर डाउन होने के करीब 2 घंटे के बाद मेटा कंपनी की सर्विस दोबारा शुरू हो गई है। करोड़ों लोगों की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे मेटा के पॉपुलर इंस्टैंट मैसेज ऐप व्हाट्सऐप ने मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक काम करना बंद कर दिया। इसके बाद इसके […]

अचानक डाउन हुआ व्हाट्सऐप, करोड़ों लोग परेशान

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप भारत में मंगलवार को अचानक डाउन हो गया है और इसकी सेवाएं दोपहर करीब 1 बजे से प्रभावित होने के चलते करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए। व्हाट्सऐप के प्रवक्ता की ओर से बयान में कहा गया, “हम जानते हैं कि वर्तमान में कुछ लोगों […]

बिहार के बेगूसराय में ऑनर किलिंग, प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर फेंका रेलवे लाइन पर

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में सब लोग दीपावली मनाने में मशगूल थे तो इसी बीच ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। इसमें प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए बेगूसराय एवं लाखो रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या-160/15 के समीप रेल लाइन पर […]