Category Archives: बंगाल

तापस की करीबी तृणमूल नेत्री के घर सीबीआई की छापेमारी, विधायक के बेटे से भी बेंगलुरु में पूछताछ

कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई ने तेहट्ट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा की ‘करीबी’ तृणमूल नेत्री इति सरकार के घर पर छापेमारी की है। इति तृणमूल की तेहट्ट एक नंबर ब्लॉक की अध्यक्ष हैं। केंद्रीय एजेंसी की एक टीम शनिवार की सुबह तृणमूल नेत्री के घर गई। दूसरी ओर […]

ईद पर राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं, सीएम ने अता की नमाज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने शनिवार को ईद के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक संदेश में राज्यपाल ने कहा, “यह खुशी का त्योहार देश की सांस्कृतिक विरासत, समाज के सभी वर्गों के बीच मित्रता और बंधुत्व की भावना में हमारे विश्वास की पुष्टि करने […]

सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस का घर खंगाला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नदिया जिले के तेहट्ट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा के घर को खंगाला। एजेंसी ने 14 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली। जांच एजेंसी की 12 सदस्यीय टीम पांच गाड़ियों के काफिले के साथ शुक्रवार […]

डीए की माँग : बेनतीजा रही राज्य सरकार संग आंदोलनरत कर्मचारियों की बैठक

कोलकाता : महंगाई भत्ता (डीए) को लेकर चल रहे सरकारी कर्मचारियों के आंदोलनरत प्रतिनिधियों की बैठक राज्य सरकार के साथ बेनतीजा रही है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश अनुसार शुक्रवार की शाम राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के संग आंदोलनरत कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने बैठक की। इसके बाद बाहर निकले संग्रामी संयुक्त मंच के नेता संदीप […]

किशोरी का अर्द्धनग्न शव बरामद, आक्रोशित जनता और पुलिस के बीच झड़प

रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में एक किशोरी का अर्द्धनग्न शव मिलने की खबर फैलने के बाद इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। शुक्रवार की सुबह घर के पास स्थित तालाब के किनारे से किशोरी का शव बरामद किया गया। आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी […]

तृणमूल विधायक तापस साहा के घर पर सीबीआई की छापेमारी

कोलकाता : भर्ती में भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने नदिया जिले के तेहट्ट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा के घर पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी शुक्रवार की दोपहर नदिया के तेहट्ट स्थित तापस के घर पहुंचे। तापस से पूछताछ शुरू हो गई है। 18 अप्रैल को […]

बांग्लादेशी छात्रा पर हमले की घटना में दो दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, राज्य महिला आयोग ने शुरू की जांच

कोलकाता : आसनसोल में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के एक बांग्लादेशी छात्रा की हत्या के प्रयास के मामले में 48 घंटे से अधिक का वक्त बीतने के बावजूद शुक्रवार तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल महिला आयोग ने आज पूरे मामले की जांच शुरू की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. […]

तृणमूल सांसद सौगत राय की पत्नी का निधन, सीएम ने जताया शोक

कोलकाता : तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय की पत्नी डॉली रॉय का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। हाल ही में उन्हें फेफड़े में संक्रमण के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। सौगत रॉय की […]

शाह के खिलाफ बयानबाजी को लेकर शुभेंदु ने दी ममता को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कोलकाता : हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में दंगों के लिए जिम्मेदार थे। उनके बयान को लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। विधानसभा परिसर में गुरुवार को मीडिया से मुखातिब शुभेन्दु ने […]

गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल के खिलाफ लामबंदी, ममता ने किया स्टालिन को फोन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने की कवायद को हवा दे दी है। इसी क्रम में ममता ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बातचीत की। स्टालिन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की है। […]