तृणमूल सांसद सौगत राय की पत्नी का निधन, सीएम ने जताया शोक

कोलकाता : तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय की पत्नी डॉली रॉय का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। हाल ही में उन्हें फेफड़े में संक्रमण के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

सौगत रॉय की पत्नी पेशेवर जीवन में टी एक्सपर्ट थीं। वह अपने पति के साथ सक्रिय राजनीति में नहीं दिखीं लेकिन उन्होंने हमेशा अपने पति की राजनीतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया। दमदम से तृणमूल सांसद सौगत रॉय दक्षिण कोलकाता के लेक गार्डन के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉली रॉय के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में लिखा, “हम सभी की डॉली बौदी (भाभी) अपने पेशे में एक सफल महिला थीं। वह अपने गुणों के बल पर अपने पेशे के शीर्ष पर रहीं। उनका सामाजिक शिष्टाचार प्रसिद्ध था। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 4 =