Category Archives: बंगाल

वार्ड नंबर 41 : मैं ‘नेता’ नहीं वार्ड का ‘बेटा’ हूँ – राजीव कुमार सिन्हा

30 सालों से वार्ड के निवासी झेल रहे बदहाली, जीत के साथ शुरू करूँगा विकास का काम पूर्व पार्षद ने नहीं की ऐतिहासिक वार्ड की कद्र, अब बदलकर ही बदलाव सम्भव कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के चुनाव का शंखनाद हो चुका है और चुनावी मैदान में भाजपा, तृणमूल, वाममोर्चा, कांग्रेस आदि पार्टियों का चुनाव […]

कोलकाता में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के वैक्सीन की तीसरी डोज लेने का खुलासा

Covid Vaccine

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के चोरी-छिपे कोविशील्ड की तीसरी डोज लेने का मामला सामने आया है। तीसरी डोज लेने का सरकारी नियम नहीं है लेकिन ये गैर-कानूनी रूप से टीके लगवा ले रहे हैं। जानकारी मिली है कि बंगाल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन की तीसरी खुराक लेने से पहले अपनी […]

केएमसी चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की पत्नी को दुष्कर्म और हत्या की धमकी

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में भी माहौल हिंसक बनता जा रहा है। वार्ड नंबर 92 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुमन दास की पत्नी देवव्रती को दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई है। इस संबंध में लेक थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पार्टी की ओर से जारी […]

मदन मित्रा के साथ एक ही मंच पर दिखे भाजपा नेता प्रबीर घोषाल

हुगली : हुगली जिले के कोननगर पुस्तक मेले के मंच पर रविवार रात तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता मदन मित्रा और बीजेपी के नेता प्रबीर घोषाल एक साथ दिखे। प्रबीर घोषाल की तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलें पिछले महीने तब तेज हो गई थीं जब तृणमूल के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में उनका एक लेख […]

बंगाल में कड़ाके की ठंड, 15 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

कोलकाता : राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जिसके कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया […]

वार्ड 41 : राजीव सिन्हा के समर्थन में सुकांत ने की पदयात्रा

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को 41 वार्ड बीजेपी प्रत्याशी राजीव कुमार सिन्हा के समर्थन में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार शामिल हुए। वार्ड के विभिन्न इलाक़ों की परिक्रमा करते हुए सैकड़ों बीजेपी समर्थकों ने इस पदयात्रा में हिस्सा लिया। इनमें उत्तर कोलकाता जिला बीजेपी के अध्यक्ष शिबाजी सिन्हा रॉय, प्रियंका […]

West Bengal Corona Update : 24 घंटे में संक्रमण के 583 नए मामले, 6 की मौत

कोलकाता : रविवार को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 583 नये मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16,23,191 हो गयी है। वहीं यहां अभी तक इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर […]

कोलकाता के लाल दुर्ग पर तृणमूल की नजर, नंदिता को जनता पर भरोसा

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में इस बार मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मानी जा रही है। महानगर के वार्ड नंबर 103 में त्रिकोणीय लड़ाई रोचक हो सकती है। यहां से निवर्तमान माकपा की पार्षद नंदिता रॉय के सामने अपने लाल दुर्ग को बचाए रखने की […]

भाजपा आधुनिक कोलकाता बनाना चाहती है : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष कोलकाता नगर निगम चुनाव में जीत को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक आधुनिक कोलकाता बनाना चाहती है। रविवार को बेहाला में 123 वार्ड से भाजपा उम्मीदवार शर्मिष्ठा भट्टाचार्य के समर्थन में जनकल्याण इलाके में पैदल चल कर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा […]

नंदीग्राम जैसा वोट होगा तो भाजपा जीत जाएगी : शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari File Pic

कोलकाता : 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम का चुनाव होने वाला है, इसकी तैयारी सभी पार्टियां जोर से कर रही हैं। इसी क्रम में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को चुनाव प्रचार किया। 22 नम्बर वार्ड की भाजपा उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस […]